Hindi News / news / अमरनाथ गामी पर JDU के तेवर तल्ख, नीरज कुमार ने कहा- ‘एक व्यक्ति...

अमरनाथ गामी पर JDU के तेवर तल्ख, नीरज कुमार ने कहा- ‘एक व्यक्ति से ऊपर है पार्टी, NDA में दरार बनाने वाले राजनीतिक हाई बीपी के हो जाएंगे शिकार’

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 08, 2019, 3:18:13 PM

अमरनाथ गामी पर JDU के तेवर तल्ख, नीरज कुमार ने कहा- ‘एक व्यक्ति से ऊपर है पार्टी, NDA में दरार बनाने वाले राजनीतिक हाई बीपी के हो जाएंगे शिकार’

- फ़ोटो

DESK: अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतरने वाले जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी पर JDU के तेवर तल्ख हैं. जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने अमरनाथ गामी को दो टूक कह दिया है कि पार्टी एक व्यक्ति से ऊपर है. नीरज कुमार ने कहा कि कोई एक व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि पार्टी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि एनडीए के तीन घटक दल हैं तीनों के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा गया है. उन्होंने कहा कि, ‘एनडीए गठबंधन से जिनको पेट में दर्द हो रहा है उनको सलाह देना चाहता हूं कि एनडीए में करार है, दरार बनाने की बात सोचिएगा तो राजनीतिक उच्च रक्तचाप के शिकार हो जाइएगा.’ https://www.youtube.com/watch?v=mmUSAUmZhwg नीरज कुमार ने सरकार की उपल्ब्धियां गिनवाते हुए कहा कि बिहार में नीतीश सरकार ने विकास की पठकथा लिखी है, बिहार की आम आवाम का भरोसा पार्टी ने जीता है.