1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated May 11, 2021, 4:18:21 PM
- फ़ोटो
PATNA CITY: खबर पटना सिटी से आ रही है जहां एक निर्माणाधीन मकान से एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह की है। जहां तीन मंजिला मकान से 28 वर्षीय युवती की लाश को बरामद किया गया है। लाश से दुर्गंध आने के बाद जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तब इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश को बरामद किया। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि शायद चार दिनों से यहां लाश पड़ी है। लाश से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। स्थानीय लोग कई तरह की आशंका जता रहे हैं। अर्ध निर्मित मकान में युवती कहां से आई यह बड़ा सवाल उठता है। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ की लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।