1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 15, 2024, 7:27:49 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत किया और भाजपा-जदयू कोटे से मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को बधाई दी है।
सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, इसलिए यह एक संतुलित मंत्रिमंडल है। इसमें जहां प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोग हैं, वहीं कुछ विधायकों को पहली बार मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं को मंत्री बना कर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण का ध्यान रखा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मंत्री नये उत्साह के साथ अपने-अपने विभाग में जनहित के काम तेजी से निपटाएंगे।