Hindi News / news / लालू के लिए नीतीश का छलका दर्द, बोले.. जल्द ठीक हो जाएं RJD...

लालू के लिए नीतीश का छलका दर्द, बोले.. जल्द ठीक हो जाएं RJD सुप्रीमो

1st Bihar Published by: Updated Jan 24, 2021, 1:19:04 PM

लालू के लिए नीतीश का छलका दर्द, बोले.. जल्द ठीक हो जाएं RJD सुप्रीमो

- फ़ोटो

PATNA: लालू प्रसाद के तबीयत खराब होने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद जल्द ठीक हो जाए. यही उनकी शुभकामनाएं हैं. लालू के बीमार रहने दौरान भी उनको देखरेख करने वाले को वह कॉल करते थे और उनकी तबीयत की जानकारी लेते थे.

सुनिए क्या बोले नीतीश कुमार




उनके परिवार ने लगाया आरोप

नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन से अलग होने के बाद भी वह उनका हाल पूछते रहते थे.  2017-2018 में जब उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी वह खुद फोन कर लेते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग कई तरह के आरोप लगाने लगे. जिसके बाद वह फोन करना बंद कर दिए. सोचे कि उनको अपडेट अखबार से भी मिल जाएगा तो अब वह फोन नहीं करेंगे. वह अखबार से ही उनकी तबीयत की जानकारी लेते थे.

जल्द ठीक हो जाए

नीतीश कुमार ने कहा कि अब उनकी तबीयत की जानकारी अखबार से मिल जाती है. हम तो चाहते हैं कि लालू प्रसाद को जो तकलीफ और परेशानी है उससे जल्द उनको छुटकारा मिल जाए. लालू की तबीयत खराब होने के बाद नीतीश कुमार की आज पहली बार बयान आया है. जेडीयू ऑफिस में कर्पूरी जयंती समारोह में शामिल होने के बाद वह ऑफिस से निकल रहे थे. उस दौरान ही लालू प्रसाद को लेकर यह बयान दिया और उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई.