1st Bihar Published by: Updated Jan 08, 2020, 8:29:05 AM
- फ़ोटो
PATNA : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव नए साल में पूरे रंग में दिखे हैं। तेज प्रताप यादव ने भारतीय संविधान की शपथ लेते हुए नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। तेज प्रताप यादव की भारतीय संविधान के साथ वाली तस्वीर सामने आई है।
तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पटना में आरजेडी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की और नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण लिया। तेज प्रताप ने इस दौरान पौधारोपण भी किया।
आपको बता दें कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले ही आरजेडी और जेडीयू में तनातनी शुरू हो गई है। कभी दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर चलता है तो कभी दोनों की तरफ से नारा दिया जाता है। तेज प्रताप यादव भी लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते हैं।