Hindi News / news / नीतीश कुमार ने JDU में टूट से किया इनकार, बोले- दावे में कोई...

नीतीश कुमार ने JDU में टूट से किया इनकार, बोले- दावे में कोई दम नहीं...सब बेबुनियाद है

1st Bihar Published by: Updated Dec 30, 2020, 4:18:15 PM

नीतीश कुमार ने JDU में टूट से किया इनकार, बोले- दावे में कोई दम नहीं...सब बेबुनियाद है

- फ़ोटो

PATNA:  आरजेडी ने जेडीयू के 17 विधायक टूटने और आरजेडी के संपर्क में होने का दावा किया है. इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब बेबुनियाद है.

दावे में कोई दम नहीं

जेडीयू के 17 विधायकों के आरजेडी के संपर्क में होने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एएनआई से कहा कि’’ कोई भी अगर किसी प्रकार का दावा कर रहा है. सब बेबुनियाद है. उसमें कोई दम नहीं है. ऐसी कोई बात नहीं है. इस तरह के बयानों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. 

झांसे में नहीं आएंगे

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आरजेडी सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. यह बयान तेजस्वी यादव के इशारे पर दिया गया है. सत्ता को लेकर तेजस्वी बैचेन हैं. एनडीए में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हर कीमत पर सरकार 5 साल पूरा करेंगी. तेजस्वी और आरजेडी के नेताओं को यह समझ लेनी चाहिए की उसके झांसे में जेडीयू आने वाली नहीं है. राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि श्याम रजक लोगों को गुमराह कर रहे हैं. अरूणाचल प्रदेश को लेकर जेडीयू भले ही आहत है, लेकिन उनके झांसे में कोई नहीं आने वाला है. वह जेडीयू के विधायक की टूट की चिंता छोड़ दे. वह अपने विधायकों को संभाले. आरजेडी के विधायक तेजस्वी के कार्यशैली से नाराज है.