1st Bihar Published by: Updated Sep 01, 2020, 12:27:14 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में बढ़ रहे क्राइम और महिलाओं के साथ हो रहे रेप की घटनाओं पर सीएम नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी ने हमला बोला हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार को नीतीश कुमार ने रेप के मामले में नंबर वन राज्य बना दिया हैं. इनके कारनामे को लोग याद रखेंगे.
राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि ''मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 अनाथ बच्चियों के साथ सत्ता संरक्षण में जनबलात्कार जैसा जघन्य कांड करवाने वाले और बिहार को बलात्कार में नंबर-1 प्रदेश बनाने वाले मुखिया कह रहे हैं कि यह मेरा ऐतिहासिक कारनामा याद कीजिएगा'' राबड़ी देवी ने ट्वीट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह किस कदर नीतीश कुमार पर भड़की हुई हैं.
कई घटनाएं आ रही सामने
बिहार में रोज कई घटनाएं रेप और गैंगरेप के सामने आ रही हैं. इसके अलावे कही पर दहेज को लेकर महिलाओं की हत्या को रही तो कही पर कारोबारी की हत्या रोज बिहार में हो रही है. इस तरह की घटनाओं को लेकर राबड़ी ने सुशासन की सरकार पर सवाल उठाया है. बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर लालू यादव और तेजस्वी यादव भी सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं.