1st Bihar Published by: Updated Jul 16, 2022, 3:10:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : नीतीश सरकार के नए कार्यकाल के 20 महीने पूरे होने पर द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्विट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. पुष्पम प्रिया चौधरी कहा है कि नीतीश कुमार की नई सरकार की एक-तिहाई समय कट गया, बाक़ी भी आज-कल करते गुज़र जाएगा.
पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विट किया है. उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार की नई सरकार के 20 महीने पूरे हुए, 40 बचे हैं. एक-तिहाई समय कट गया, बाक़ी भी आज-कल करते गुज़र जाएगा. बिहार की समस्याएं पहले की तरह ही बनी हुई है. उन्होंने लिखा कि इस सरकार में बिहार की स्थिति सुलझाने की क़ाबिलियत नहीं है. यह जनता के धैर्य की परीक्षा है. समय आपका भी बीत रहा है, आपके बच्चों का भी.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी किस्मत आजमाई थी. हालांकि इसमें उन्हें असफलता ही हाथ लगी थी. इसके बाद उप-चुनाव में भी द प्लूरल्स पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारे थे. उप चुनाव में उनकी प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था. बिहार के कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन उप-चुनाव में भी सफलता नहीं मिली थी.