1st Bihar Published by: Updated Nov 22, 2020, 3:50:50 PM
- फ़ोटो
PATNA: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर हमला बोला. राय ने कहा कि कांग्रेस गुप्तकार संगठन के साथ काम कर रही है. लेकिन बीजेपी उनके मनसूबा पूरा नहीं होने देगी.
बिहार गठबंधन और खास तौर पर कांग्रेस पर हमला करते हुए नित्यानंद ने कहा कि देश विरोधी ताकत के साथ ये पार्टी खड़ी है. चिदंबरम, राहुल,महबूबा मुफ्ती,अब्दुला सब अलगाववादी के साथ खड़े हैं.
नित्यानंद राय ने कहा कि जब तक पीएम मोदी की सरकार है तब तक देश की अखंडता संभव नहीं है. जब तक मोदी सरकार है धारा 370 कश्मीर में लागू नहीं होगा. कश्मीर जन्नत है.