ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन 1.41 लाख यात्री करेंगे सफर Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन 1.41 लाख यात्री करेंगे सफर Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह?

'ओ स्त्री! रक्षा करना' झारखंड में बना जीत का मंत्र, JMM बोलीं..लोग बांटने आए थे, खुद कट गए

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 23 Nov 2024 02:33:54 PM IST

'ओ स्त्री! रक्षा करना' झारखंड में बना जीत का मंत्र, JMM बोलीं..लोग बांटने आए थे, खुद कट गए

- फ़ोटो

RANCHI: झारखंड में महिलाओं के लिए लाई गई कल्याणकारी योजनाओं का फायदा अब मिलता दिख रहा है। झारखंड की महिला वोटरों ने हेमंत सोरेन पर एक बार फिर विश्वास जताया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। 


81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 54 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 13 सीट ज्यादा है।भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा गठबंधन 26 सीटों पर आगे है और अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।


टुंडी से JMM के मथुरा महतो जीत गये हैं। बरहेट से JMM प्रत्याशी हेमंत सोरेन और गांडेय से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन जीत गई हैं। धनवार से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी, मणिका से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह, कांके से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र बैठा चुनाव जीत गये हैं। धनबाद से BJP के राज सिन्हा जीत गये हैं। झरिया से BJP की रागिनी सिंह जीतीं है। 


 कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर लिया है। इन्होंने बीजेपी की मुनिया देवी को हराया है। हालांकि, शुरूआती रुझानों में कल्पना काफी पीछे चल रही थी। लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती खत्म होती रही वैसे-वैसे कल्पना जीत के करीब पहुंचती रही और आखिकार उन्होंने जीत हासिल कर लिया है। 


इधर, हेमंत सोरेन को भी जीत हासिल हुई है। इतना ही नहीं झारखंड में 24 साल का सियासी रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है। पहली बार राज्य में कोई पार्टी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी कर रही है. अब तक के रूझानों में हेमंत सोरेन गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल है। हेमंत गठबंधन को झारखंड की 81 में से करीब 55 सीटों पर बढ़त हासिल कि है।  नमें से 10 सीटों पर तो बढ़त का मार्जिन 10 हजार से ज्यादा वोटों की है।