1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2021, 4:21:23 PM
- फ़ोटो
ARARIA: बड़ी खबर अररिया जिले से आ रही है जहां बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने पान मसाला कारोबारी से 4 लाख रुपये लूट लिये। घटना रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग के डूमरिया चौक की है जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित व्यवसायी का नाम संजय राउत बताया जा रहा है जो रानीगंज के हसनपुर के रहने वाले हैं। लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।