1st Bihar Published by: Updated Feb 15, 2021, 4:21:40 PM
- फ़ोटो
DANAPUR:- खबर दानापुर से आ रही है जहां पैक्स चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की यह घटना दियारा के हेतनपुर पंचायत की है। जहां पैक्स चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा मचा रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। करीब एक घंटे तक दियारा के बूथ संख्या 5 पर इसी तरह हंगामा होता रहा जिसकी वजह से मतदान भी बाधित रहा।
गौरतलब है कि बिहार के 37 जिलों के 1511 पैक्सों में आज मतदान हुआ। पैक्स चुनाव के लिए पटना में 187 मतदान केंद्र बनाए गए थे वही इन मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की तैनाती की गई थी।