1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Oct 07, 2019, 4:01:57 PM
- फ़ोटो
PATNA: युवक को अपराधियों ने घर से बाहर बुलाया और चाकू मारकर जख्मी कर दिया और भाग गए. गंभीर स्थिति में घायल युवक को परिजन हॉस्टिल लेकर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
घटना पटना जिले के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव की है. मृतक नुनू तिवारी था. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.