Hindi News / news / पांच वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर...

पांच वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Nov 17, 2020, 3:25:46 PM

पांच वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना इलाके से आ रही है जहां जमीन विवाद में 5 वर्षीय किशोर का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान शिशुपाल विश्वकर्मा के 5 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है. गांव के खंधा से शव मिलने पर लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दो जवानों का राइफल भी छीन लिया. 


वहीं पुलिस बल कम होने के कारण पुलिस टीम को पीछा हटना पड़ा. इसके बाद सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया. तब जाकर लोग शांत हुए और छीने गए हथियार को लौटा दिया. 


परिजनों ने बताया कि उनका पड़ोसी दीना ठाकुर से ढाई कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण उसके पुत्र का अपहरण कर लिया गया था. अपने पुत्र के अपहरण की नामजद रिपोर्ट लिखाने के लिए वे थाना गए थे पर थानाध्यक्ष ने आवेदन लेकर हमलोगों को लौटा दिया. कार्रवाई के नाम पर पुलिस गांव जाकर नामजद लोगों को डांटकर वापस लौट आयी. और आज जब शव मिला है तो लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.