1st Bihar Published by: Updated Nov 07, 2019, 3:16:24 PM
- फ़ोटो
MADHEPURA : इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी सरेराह हत्या, गोलीबारी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला जिले के सदर थाना इलाके के वार्ड नंबर-2 की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत रोजगार सेवक पर हमला बोल दिया. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की है.
पंचायत रोजगार सेवक की पहचान सुदिष्ट कुमार के रुप में की गई है. हमले में घायल पंचायत रोजगार सेवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.