Hindi News / news / पंचायत समिति सदस्य और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या, 15 से 20...

पंचायत समिति सदस्य और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या, 15 से 20 की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: tahsin Updated Jun 29, 2022, 1:41:48 PM

पंचायत समिति सदस्य और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या, 15 से 20 की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PURNEA: पूर्णिया में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी की है जहां पंचायत समिति सदस्य शहबाज आलम और उनके सहयोगी मोनाजिर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 


मिली जानकारी के अनुसार दोनों गांव के चौक पर चाय पी रहे थे। तभी इसी दौरान दर्जनों की संख्या मे आए बदमाशों ने पहले धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। 


ताराबाड़ी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों पर हत्या का आरोप परिजन लगा रहे हैं। फिलहाल बायसी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बायसी के एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पंचायत समिति सदस्य शहबाज आलम और उसके सहयोगी मोनाजिर की हत्या की गई है। 


डबल मर्डर की घटना को अंजाम 15-20 लोगों ने दिया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। ऐसे में डबल मर्डर के आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक संभव हो पाती है यह देखने वाली बात होगी।