1st Bihar Published by: Updated Oct 04, 2022, 2:22:48 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र की है जहां नहाने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो लोगों को मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों मृतक बुचेया गांव और बली छापर गांव के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।