1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2019, 2:39:10 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में आपदा के लिए जनता से माफी मांग रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर अब जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तंज कसा है। पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह से कहा है कि आपदा में धर्म का धंधा तलाशने की बजाए लोगों के बीच जाकर उनका हालचाल लीजिए।
पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह को ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा है कि आप खुद पटना के रेंटल फ्लैट में रहे हैं। उस इलाके के ज्यादातर लोग अब भी जल कैदी बने हुए हैं इस नाते आपको उन लोगों का हाल चाल लेना चाहिए।
पप्पू यादव ने कहा है कि लोगों से माफी मांगने की बजाय गिरिराज सिंह को अपने बीजेपी कोटे के मंत्री, विधायक और मेयर को इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।