1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2020, 10:36:05 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की पार्टी को केंद्रीय चुनाव आयोग ने नया चुनाव चिन्ह दिया है. बिहार विधानसभा चुनाव में जाप पार्टी का चुनाव चिन्ह 'कैंची' होगा.
इस बारे में पप्पू यादव ने कहा कि यह भजपा की चाल है. भजपा बिहार चुनाव में किसी भी प्रकार से जीतना चाहती है. इसी कारण से मेरा चुनाव चिन्ह चुनाव के कुछ दिन पहले बदला गया. हमारी पार्टी दो बार से पहले वाले चिन्ह पर ही लड़ती आ रही थी, लेकिन इस बार अचानक इसे बदल दिया गया.
इसके बाद उन्होंने बताया कि अब जाप पार्टी का नया चुनाव चिन्ह 'कैंची' छाप है. पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर कैंची छाप चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में अपने उम्मीदवार उतारेगी. कैंची चुनाव चिन्ह मिलने पर उन्होंने कहा कि 'कैंची' के सहारे बिहार की जनता भ्रष्ट्राचारियों और लुटेरों के पर कतरेगी.
हमारा प्रयास होगा कि कैंची बिहार की जनता का अपना चुनाव चिन्ह हो. कैंची इस बार जनता के सामने एक विकल्प के रूप में होगी. आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है. जाप के एक-एक कार्यकर्ता बिहार में बदलाव के वाहक बनेंगे.