1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2019, 8:45:09 AM
- फ़ोटो
PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव रविवार की देर रात पटना पहुंच गए। पप्पू यादव दिल्ली से पटना के लिए जिस फ्लाइट से निकले थे, खराब मौसम के कारण वह फ्लाइट पहले डायवर्ट होकर बनारस पहुंच गई। हालांकि बाद में पप्पू यादव पटना पहुंचे रात के वक्त उन्होंने पटना के बोरिंग रोड में जलजमाव के हालात को देखा।
पप्पू यादव आज राजेंद्र नगर गोलंबर से निकल कर कंकड़बाग सहित अन्य इलाकों में जलजमाव का जायजा लेंगे। ट्रैक्टर पर सवार होकर पप्पू पटना का हाल जानेंगे।
पटना के हालात को देखकर पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह नसीहत दी है कि वह लोगों को प्राकृतिक आपदा का भय दिखाकर डराने के बजाय आपदा से निकलने के लिए सौ फीसदी प्रयास करें।