ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में अब चर्चित डॉक्टर को अपाचे सवार बदमाशों ने जबड़े में मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध के बीच CM नीतीश पर हमलावर हुए चिराग, पुलिस को भी कटघरे में खींचा Bihar Co: महिला सीओ...पुरूष मित्र के साथ जंगल में क्या कर रही थीं ? स्थानीय लोगों ने घेर लिया और पूछा- यही काम करते हो ? वीडियो वायरल...तीन धराए Bihar Crime News: सहरसा में बालू-गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली, छापेमारी में जुटी पुलिस Bihar News: नालंदा में कर्ज से त्रस्त परिवार ने खाया जहर, 4 की मौत INDvsENG: ऋषभ पंत के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा और सहवाग को छोड़ सकते हैं पीछे Bihar Flood Alert: पटना में उफान पर गंगा नदी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा Patna Crime News: पटना में अब महिला को मारी गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस Bihar News: मोबाइल चोरी के शक में ग्रामीणों ने गलत आदमी को पीटा, पुलिस ने जैसे-तैसे बचाई शख्स की जान Bihar News: कैमूर पहाड़ी पर सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और लूटपाट, तीन गिरफ्तार

पारस भी मनाएंगे रामविलास पासवान की जयंती, प्रदेश कार्यालय में होगा आयोजन

1st Bihar Published by: Updated Sat, 26 Jun 2021 03:18:36 PM IST

पारस भी मनाएंगे रामविलास पासवान की जयंती, प्रदेश कार्यालय में होगा आयोजन

- फ़ोटो

PATNA: 5 जुलाई को दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती है। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन होगा। रामविलास पासवान की पहली जयंती के मौके पर पार्टी दफ्तर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस शामिल होंगे। 


इसके अलावे राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के मुख्य नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। स्व. रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर दिवंगत नेता को याद किया जाएगा। इस दौरान उनके किए गये कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। जयंती समारोह के बाद उनकी याद में गरीबों को भोजन भी कराया जाएगा।


इस बात की जानकारी लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने दी। उन्होंने बताया कि दिवंगत रामविलास पासवान गरीबों, शोषितों के मसीहा थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक थे। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों का नेतृत्व कर चुके दिवंगत रामविलास पासवान की पहली जयंती पटना के प्रदेश कार्यालय 1. व्हीलर रोड में 5 जुलाई 2021 को सादगी के साथ मनायी जाएगी। जिसमें पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें याद किया जाएगा और उनके कार्यों की चर्चा भी की जाएगी।      


 वही 5 जुलाई को आरजेडी ने भी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के मौके रामविलास पासवान की जयंती मनाने का फैसला लिया है। खुद नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाने का ऐलान किया है। गुरुवार को आरजेडी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती है और इसी दिन आरजेडी का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में तेजस्वी ने ऐलान किया कि रामविलास पासवान की जयंती और राजद का स्थापना दिवस समारोह एक साथ मनाया जाएगा। पहले दिवंगत रामविलास पासवान के तैलिय चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी जिसके बाद पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा।