Hindi News / news / पारस खेमे ने सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, 17 जून को पटना...

पारस खेमे ने सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, 17 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

1st Bihar Published by: Updated Jun 15, 2021, 3:42:30 PM

पारस खेमे ने सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, 17 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

- फ़ोटो

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में नेतृत्व पर कब्जे के लिए चल रहे घमासान के बीच इस वक्त की बड़ी खबर पशुपति पारस खेमे से आ रही है। पारस कैंप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह को अब कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। पारस खेमे की दिल्ली में हुई आज बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि सूरज भान सिंह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। सुरजभान सिंह के कंधे पर यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव कराएं।


दिल्ली में पारस कैंप ने आगे की रणनीति तय करते हुए सुरजभान सिंह को जो जिम्मेदारी दी है। उसके तहत वे अब 17 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पारस कैंप की तरफ से कब बुलाई जाएगी। यह अब तक तय नहीं हुआ है लेकिन सुरजभान सिंह जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। उन्हीं के आदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें पशुपति पारस की ताजपोशी करने की तैयारी है।