Hindi News / news / परिवारिक कलह से तंग आकर घर के 3 सदस्यों ने कुएं में लगाई...

परिवारिक कलह से तंग आकर घर के 3 सदस्यों ने कुएं में लगाई छलांग, एक युवक की मौत

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Aug 12, 2023, 9:48:26 PM

परिवारिक कलह से तंग आकर घर के 3 सदस्यों ने कुएं में लगाई छलांग, एक युवक की मौत

- फ़ोटो

VAISHALI: वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर पंचायत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। विहवारपुर गांव के वार्ड संख्या 6 स्थित कुएं में तीनों ने खुदकुशी करने की नीयत से छलांग लगा दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक व्यक्ति की जान ग्रामीणों ने बचा लिया। 


बताया जाता है कि एक ही घर के दो भाई और एक महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर खुदखुशी करने की कोशिश की। तीनों ने एक साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने एक भाई और एक महिला को तो बचा लिया लेकिन दूसरे भाई को नहीं बचा सके। कुएं में डूबने से उसकी  मौत हो गई। 


मृतक का पहचान रामइश्वर भगत के 25 वर्षीय पुत्र शिवचन्द्र कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है वही ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।