ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: चाय बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, कई दुकानें जलकर खाक; धमाकों से दहला पूरा इलाका Bihar Election 2025: नीतीश कुमार आज सिकटा में करेंगे चुनावी सभा, NDA प्रत्याशी के समर्थन में भरेंगे दम Bihar Election : पटना के एएन कॉलेज वज्रगृह में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम सुरक्षित, 14 नवंबर को होगी मतगणना; प्रत्याशी भी कर सकेंगे निगरानी Bihar Election 2025: पहले फेज के मतदान में दिखीं ये नई बातें, इस वजह से इन लोगों के लिए खास बना विधानसभा चुनाव Vande Mataram : “वंदे मातरम् के 150 साल: अमित शाह ने पटना से अभियान शुरू किया, बिहार में आज मोदी, शाह और योगी की ताबड़तोड़ रैलियाँ” Bihar Election 2025: वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर बोले चिराग पासवान, कहा- "बिहार में बन रही NDA की प्रचंड बहुमत वाली सरकार, तेजस्वी को लेकर कह दी बड़ी बात" Bihar Politics : मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी पर बोले जदयू नेता संजय झा – “महिलाओं की मौन क्रांति सुनिश्चित करेगी एनडीए की जीत” MP-MLA Court : राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला, राजनीतिक हलचल तेज Bihar Election Voting: पहले चरण में महिलाओं ने किया रिकॉर्ड मतदान, गांव-शहर में दिखा उत्साह Bihar election 2025 : पहले चरण में जबरदस्त वोटिंग, मोकामा बनी सियासत का अखाड़ा; किसके सिर पर सजेगा ताज

पड़ोसी ही निकला हत्यारा: 3 लाख की सुपारी देकर 5 शॉर्प शूटरों से कराई थी अर्जुन सिंह की हत्या

1st Bihar Published by: rohan badal Updated Sat, 06 May 2023 02:30:21 PM IST

पड़ोसी ही निकला हत्यारा: 3 लाख की सुपारी देकर 5 शॉर्प शूटरों से कराई थी अर्जुन सिंह की हत्या

- फ़ोटो

PATNA CITY: बीते मंगलवार 18 अप्रैल को पटना सिटी के बिस्कोमान कॉलोनी इलाके में 60 साल के बुजुर्ग अर्जुन सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच में जुटी आलमगंज थाना पुलिस ने घटना के 17 दिन बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया है। अर्जुन सिंह की हत्या के लिए पड़ोसी ने ही 3 लाख रूपये की सुपारी दी थी। 


पटना पुलिस ने अर्जुन सिंह की हत्या में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटरों की पहचान नालंदा के सूरज उर्फ रॉकी, पटना के अगमकुआं निवासी आशिक कुमार उर्फ छोटू, अभिनंदन,बिट्टू और नीतीश के रूप में हुई है। अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और 2 बाईक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर अर्जुन सिंह की हत्या की गयी थी। अर्जुन सिंह और विजय पांडेय के बीच करोड़ों रूपये की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए विजय पांडेय ने 3 लाख की सुपारी देकर शॉर्प शूटर को हायर किया था। 


आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित प्यारे लाल का बाग इलाके में मकान बना रहे अर्जुन सिंह को बदमाशों ने घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने दो गोली सीने और दो सिर में मारी थी। घटना के बाद मृतक अर्जुन सिंह के बेटे सन्नी ने पुलिस को बताया था कि प्यारे लाल का बाग स्थित जमीन को लेकर उनके पिता और पड़ोसी विजय पांडेय के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस मामले में कोर्ट का फैसला अर्जुन सिंह के पक्ष में आया था। जिसके बाद उस जमीन पर अर्जुन पांडेय मकान बना रहे थे। इस दौरान विजय पांडेय ने उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। 


इस बात की लिखित शिकायत अर्जुन सिंह ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से भी की थी। मृतक अर्जुन सिंह के परिजनों के आधार पर आलमगंज थाना पुलिस ने घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की तब इस बात का खुलासा हुआ। मृतक के परिजनों की बात सही निकली। हत्या और किसी ने नहीं उनके पड़ोसी विजय पांडेय ने ही करायी थी। अर्जुन सिंह की हत्या के लिए शूटरों को 3 लाख की सुपारी दी गयी थी। अब घटना में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। आलमगंज पुलिस अब आरोपी विजय पांडेय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।