1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 16, 2023, 9:38:32 PM
- फ़ोटो
BIHTA: पशु तस्करों के खिलाफ पटना के बिहटा में बड़ी कार्रवाई की गयी है। स्थानीय पुलिस की मदद से मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया है। ट्रक में भारी संख्या में गाय और बछड़े मिले है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें एक ट्रक का चालक भी शामिल है।
गिरफ्तार चालक की पहचान लक्ष्मण यादव जबकि और दो अन्य की पहचान मो. शहजाद हुसैन और भोला अंसारी के रूप में हुई है। बता दें कि इन दिनों प्रदेश में पशु तस्करों के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों बिहार के समस्तीपुर में पशु तस्करों ने थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।
पशु तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। दानापुर के इंस्पेक्टर अयाज आलम ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा-सरमेरा होते हुए झारखंड नंबर ट्रक से मवेशियों से लदी ट्रक झारखंड होते हुए कोलकाता जा रही है जिसके बाद स्थानीय बिहटा पुलिस की मदद से झारखंड नंबर ट्रक को सरमेरा पथ से जब्त किया गया। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि 15 अगस्त की अहले सुबह जब लोग तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे थे तभी समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी नंदकिशोर यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नंदकिशोर पुलिस टीम के साथ मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने गये थे। तभी इसी दौरान बदमाशों ने देसी कट्टा से उनके सिर में गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें पटना लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।