पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा..घुसपैठियों की लिस्ट जारी करें प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इस दिन जारी होगी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर करेंगे नाम की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इस दिन जारी होगी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर करेंगे नाम की घोषणा Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में अरवल जिला प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा BIHAR NEWS : बस की छत पर सवार दो यात्री करंट से झुलसे, हालत गंभीर कैमूर में भीषण जाम से लोग परेशान: मोहनिया से टोल प्लाजा तक NH-19 पर घंटों फंसे वाहन चालक Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mon, 18 Sep 2023 03:59:48 PM IST
- फ़ोटो
PURNEA: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रखती है। पूर्णिया में भी एक महिला ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला तीज का व्रत रखा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिसके लिए वो भूखे प्यासे व्रत कर रही है वही उसकी जान ले लेगा। दहेज के लिए पति जल्लाद बन गया। उसने तीज के दिन पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं।
हत्या की घटना को अंजाम देने में ससुरालवालों ने भी साथ दिया। इस घटना के बाद पति और ससुरालवाले फरार हो गये है। दिल को दहला देने वाली घटना पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के लालगंज गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतका के पति और ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
मृतका के परिजनों ने थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। मृतका भागलपुर के साधोपुर की रहने वाली थी। 2021 में उसकी शादी पूर्णिया के रुपौली के लालगंज निवासी कृष्ण मंडल के साथ हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उनका दामाद कृष्णा मंडल बेटी मनीषा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था।
पति और ससुरालवालों की करतूत से उनकी बेटी परेशान रहती थी। इससे पहले समाज के लोगों ने पंचायत भी बुलाई थी। पंचायत के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा लेकिन तीज के दिन बेटी की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद मृतका के पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।