ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार Bihar Election 2025: संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, कौन हैं BSP उम्मीदवार सुनील चौधरी? Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ी फ्लाइट, यात्री करते रहे लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, सासाराम में घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Sun, 21 Nov 2021 01:46:12 PM IST

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, सासाराम में घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पटना सिटी में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है वही सासाराम में अपराधियों ने घर में घुसकर गृहस्वामी को गोली मार दी है। 


सबसे पहले बात पटना सिटी की करते है जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी में एक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक के सिर में गोली मारी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। मृतक की पहचान अथमलगोला निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है। जो जय माता दी बस में हॉकर का काम करता था। 


उसकी हत्या बस स्टैंड में ठीकेदारी को लेकर की गयी है। परिजनों ने बताया कि अपराधी बबन यादव अपने दो दर्जन गुर्गों के साथ आया और अशोक सिंह के गर्दन में गमछा लपेट उन्हें घसीटते हुए खेत की ओर ले गये। खेत में ले जाकर अशोक सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।   


वही दूसरी घटना सासाराम की है जहां नगर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में भी अपराधियों ने आंतक मचाया है। चोरी की मकसद से चोर घर में घुसे और गृहस्वामी को गोली मार दी। घायल की पहचान 29 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। हाथ में गोली लगने के बाद सुमित को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आदर्श कॉलोनी के रहने वाले प्रेम प्रसाद गुप्ता का परिवार एक शादी समारोह में गये हुए थे। 


देर रात जब उनका पुत्र सुमित घर लौटा और जैसे ही दरवाजा खोला। घर में पहले से घुसे चोर ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने के बाद सुमित शोर मचाने लगा। बताया जाता है कि भागने के दौरान भी चोर ने दो राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गये जिसके बाद आनन-फानन में सुमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सुमित के दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसकी स्थिति सामान्य है। सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।