1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jun 14, 2021, 12:28:41 PM
- फ़ोटो
PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े ईंट-बालू व्यवसायी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल व्यवसायी की पहचान धर्मेन्द्र यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना चौक थाना क्षेत्र के मदरसा के पास की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। गोली मारने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है।

