Hindi News / news / पटना: दवा मंडी गोविंदमित्रा रोड में दिनदहाड़े 1.70 लाख की लूट, भागने के...

पटना: दवा मंडी गोविंदमित्रा रोड में दिनदहाड़े 1.70 लाख की लूट, भागने के दौरान एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ा, कर दी जमकर पिटाई

1st Bihar Published by: Updated Jun 07, 2021, 1:43:19 PM

पटना: दवा मंडी गोविंदमित्रा रोड में दिनदहाड़े 1.70 लाख की लूट, भागने के दौरान एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ा, कर दी जमकर पिटाई

- फ़ोटो

PATNA: कोरोना संक्रमण भले ही कम हो रहा हो लेकिन बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के सबसे बड़ी दवा मंडी गोविंदमित्रा रोड की है जहां लूट की घटना से उस वक्त हड़कंप मच गया जब हथियार के बल पर अपराधियों ने 1 लाख 70 हजार रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये।


अपराधियों ने इस दौरान पिस्टल की बट से मारकर युवक को घायल कर दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लूटकर भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसका इलाज जारी है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र को गोविंद मित्रा रोड की है। लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी गोविंद मित्रा रोड में एक व्यवसायी की हत्या कर दी गयी थी। आज हुए लूट की वारदात से दवा दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दवा दुकानदार मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।