Hindi News / news / पटना: दो बच्चों की मां को हुआ 16 साल की लड़की से प्यार,...

पटना: दो बच्चों की मां को हुआ 16 साल की लड़की से प्यार, रचाई समलैंगिक शादी

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2022, 7:51:47 AM

पटना: दो बच्चों की मां को हुआ 16 साल की लड़की से प्यार, रचाई समलैंगिक शादी

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से एक रोचक प्रेम कहानी सामने आई है। यहां 16 साल की लड़की से दो बच्चों की मां ने शादी रचा ली है। हैरानी की बात तो ये है कि एक महीना पहले ही पटना के दीघा थाना क्षेत्र से 16 साल की इस किशोरी के किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने लड़की को भोजपुर जिला के तरारी से  बरामद किया है। 




किडनैपिंग का केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस को पता चला कि महिला एक महीने पहले किशोरी के साथ नोएडा चली गयी थी। दशहरा के मौके पर वह लड़की के साथ ही अपने दोनों बच्चों को लेकर भोजपुर पहुंची थी। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो महिला को जेल भेज दिया गया, जबकि, किशोरी को उसके घर भेज दिया गया। 




महिला दीघा इलाके की ही रहने वाली है, जो दो बच्चों की मां है। एक महीना पहले ही लड़की लापता हो गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। छानबीन में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के साथ-साथ लड़की को भी बरामद कर लिया।