Hindi News / news / पटना IIT कैंपस में अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, हथियार लहराकर...

पटना IIT कैंपस में अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, हथियार लहराकर फायरिंग करते हुए क्रिमिनल फरार

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Nov 27, 2019, 8:18:54 PM

पटना IIT कैंपस में अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, हथियार लहराकर फायरिंग करते हुए क्रिमिनल फरार

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने पटना IIT कैंपस में तीन लोगों को गोली मार दी. क्रिमिनलों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां पटना IIT कैंपस में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. गोली लगने के कारण तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी घायक व्यक्ति किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले लोग हैं. 


मिली जानकारी के मुताबिक चार बाइक पर 8 की संख्या में हथियारबंद अपराधी आये थे. जिन्होंने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रंगदारी को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.