1st Bihar Published by: Updated Apr 30, 2021, 12:41:18 PM
- फ़ोटो
PATNA: कोरोना महामारी के बीच अपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को दिया अंजाम है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
बताया जाता है कि 2 गोली युवक के जांघ और एक कंधे में लगी है। अपराधियों ने सरेआम पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी 25 वर्षीय युवक सोनू उर्फ गौरव को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। सोनू सिपारा का रहने वाला है। घटना के पीछे गैंगवार की बात भी सामने आ रही है। घायल युवक आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।