ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में भीषण सड़क हादसा, माँ-बेटे की मौत Bihar Election 2025 : : आरजेडी कार्यकर्ताओं का श्रेयसी सिंह के कार्यालय के बाहर हंगामा, दर्ज हुआ FIR; एसपी ने दी जानकारी Bihar Election 2025: PM मोदी ने कर दिया क्लियर, जानिए बिहार में किसकी बन रही सरकार और कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : नीतीश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या कायम रहेगा EBC वोट बैंक; सीमांचल में कितना काम आएगा यह 'जादुई समीकरण', Bihar Election 2025: PM मोदी ने बिहार चुनाव में की 14 जनसभाएं, देखिए अन्य नेताओं का रिकॉर्ड Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट जारी, इस दिन से देखने को मिलेगा ठंड का असली रूप Bihar Election 2025: आज से बंद होगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया

पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन आज नारी शक्ति के हवाले, महिला दिवस पर रेलवे का फैसला

1st Bihar Published by: Updated Mon, 08 Mar 2021 07:06:42 AM IST

पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन आज नारी शक्ति के हवाले, महिला दिवस पर रेलवे का फैसला

- फ़ोटो

PATNA : विश्व महिला दिवस के मौके पर आज दानापुर रेल मंडल के दो स्टेशन पूरी तरह आधी आबादी के जिम्मे रहेंगे। पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन का संचालन आज महिला स्टाफ रेलकर्मी करेंगी। सभी प्रमुख विभागों में फ्रंट लाइन पर महिला स्टाफ होंगी पटना जंक्शन के निदेशक डॉ नीलेश कुमार के मुताबिक प्लेटफार्म पर टीएक्सआर,  टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और प्लेटफार्म संख्या 10 पर स्थित आरआरआई का कार्य भी महिला रेल कर्मी द्वारा किया जाएगा। जंक्शन के रेल टिकट काउंटर पर भी महिला रेलकर्मी होंगी, पार्सल बुकिंग की जिम्मेदारी भी महिला स्टाफ को सौंपा गया है। 


गुलजारबाग स्टेशन का जिम्मा भी आज महिला रेलकर्मियों को दिया गया है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वी राज के मुताबिक महिला सशक्तिकरण का संदेश यात्रियों और आम जनमानस में देने के लिए पटना जंक्शन से बक्सर तक के एक ट्रेन का परिचालन भी महिला कर्मी से कराया जाएगा। यह मेमू जंक्शन से दोपहर 12:35 पर खुलेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए महिला लोको पायलट रिचा कुमारी और गार्ड नेहा कुमारी ड्यूटी पर रहेंगी। 


इसके साथ ही साथ रेलवे ने जंक्शन के सभी प्रमुख विभाग में सिग्नल और टेलिकॉम के अलावा दूसरे अन्य विभागों में भी महिला रेलकर्मी को कमान सौंपी है। दानापुर रेल मंडल आज 10 महिला कर्मियों को महिला नेतृत्व के लिए सम्मानित भी करेगा। कोरोना के काल में अपने अतुलनीय योगदान के लिए इन महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।