Bihar election 2025: काउंटिंग से पहले IPL स्टाइल में सट्टे का खेल, बिहार चुनाव को लेकर लग रहे करोड़ों रुपए की बोली Moniul Haq stadium fire : पटना में कदमकुआं थाना मालखाने में भीषण आग, दो जब्त कारें जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण; चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण; चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था Bihar News: बेटे की मौत की खबर नहीं सुन पाई मां, सदमे से तोड़ दी दम Bihar assembly election 2025 : वोटिंग को लेकर बवाल, दबंग समर्थकों ने घर पर चढ़कर की मारपीट, एक घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार Bihar election counting : मुजफ्फरपुर स्ट्रांग रूम विवाद: राजद के आरोपों पर मचा सियासी बवाल, प्रशासन ने बताया झूठ Patna Crime News: जुआ खेलने को लेकर युवकों में विवाद, आधी रात खूब हुआ ठांय-ठांय, दो गिरफ्तार Bihar Election 2025 : छोटे दलों का बड़ा इम्तिहान: NDA के लिए चिराग की रोशनी, तो तेजस्वी को चाहिए हाथ का मजबूत साथ; इसी से तय होगा सत्ता की कुर्सी Bihar News: बिहार में यहाँ पुलिस टीम पर हमला, 4 कर्मी घायल..
1st Bihar Published by: Updated Wed, 15 Jun 2022 08:53:58 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के पहले उनके पुनर्गठन के साथ नए वार्डों का गठन भी किया जा रहा है। राजधानी पटना में छह नगर निकाय गठित किए गए हैं, जिनमें आने वाले वार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है। आपको बता दें कि इन निकायों में कुल 148 वार्ड तैयार किए हैं। इन वार्डों में इस बार नगर निकाय का चुनाव होगा। मनेर नगर पंचायत में भी वार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है। लेकिन, 26 जून तक स्थानीय लोगों को इस पर दावा आपत्ति देना होगा। आपको बता दें कि मसौढ़ी में 34 वार्ड बनाए गए हैं, जब नव निर्मित वार्डों में सबसे ज्यादा है।
आपको बता दें कि पटना में ऐसे 16 नगर निकाय हैं, जिनमें इस बार चुनाव होगा। इसमें पटना नगर निगम, नगर परिषद बाढ़, खगौल, दानापुर, मोकामा, फुलवारीशरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा, बिहटा, संपतचक, मसौढ़ी, पालीगंज, नगर पंचायत मनेर और पुनपुन शामिल हैं। बता दें कि इन नगर निकाय में कुल 28 लाख 32 हजार 499 वोटर हैं, जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए उन्हें तय समय तक दावा आपत्ति करना है। अधिकारियों की माने तो अभी और वोटर के नाम लिस्ट में जुड़ सकते हैं। पटना नगर निगम क्षेत्र में वोटर की संख्या सबसे अधिक है। यहां अब तक कुल 17 लाख 29 हजार 490 मतदाता हैं। नव गठित नगर निकायों में मनेर नगर परिषद ऐसा था जहां वार्ड गठन को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। अब यहां के लिए भी 25 वार्ड गठन को मंजूरी मिल गई है।
मनेर में गठित वार्ड को लेकर 26 जून तक लोग दावा आपत्ति कर सकते हैं। मनेर पहले नगर पंचायत था, जिसमें 19 वार्ड थे लेकिन इस बार उसे नगर परिषद का दर्जा दे दिया गया है। पटना में चार ऐसे नगर परिषद और नगर पंचायत हैं, जिसका निर्माण फिर से किया गया है। इसमें बिहटा को नया नगर परिषद पालीगंज को नगर पंचायत, संपतचक को नगर परिषद और पुनपुन को नगर पंचायत बनाया गया है। इसमें मसौढ़ी और मनेर ऐसा है, जिसे उत्क्रमित किया गया है। यहां वार्ड का विस्तार किया गया है। मसौढ़ी में 18 नए वार्ड बनाए गए हैं।