Hindi News / news / पटना के एक होटल में मना रहे थे शराब पार्टी, पुलिस ने 10...

पटना के एक होटल में मना रहे थे शराब पार्टी, पुलिस ने 10 युवकों को पकड़ा

1st Bihar Published by: Updated Nov 19, 2021, 7:21:07 PM

पटना के एक होटल में मना रहे थे शराब पार्टी, पुलिस ने 10 युवकों को पकड़ा

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर राजाबाजार इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। जिस वक्त पुलिस ने रेड मारा उस वक्त होटल अमन में शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस ने इस दौरान 10 युवकों को पकड़ा। पकड़े गये सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भागलपुर से पटना आए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने से लिए के होटल के दो कमरों को बुक किया था। सभी युवकों को पुलिस ने एक साथ एक कमरे में शराब पार्टी करते पकड़ा।


पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि राजाबाजार स्थित होटल अमन में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे हैं। मिली सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की। एएसपी सचिवालय का काम्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तब होटल के एक कमरे से 10 युवकों को पकड़ा गया। पुलिस ने पूरे होटल को सर्च किया। एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि शराबंदी का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। यदि कोई शराब पीते पकड़े जाते हैं तब उनपर एक्शन जरूर होगी।


छापेमारी के दौरान शराब की खाली बोतले भी बरामद की गयी है। होटल में पार्टी मनाने वाले सभी युवक भागलपुर से पटना किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। होटल के कमरे में अचानक रेड से शराब पार्टी मना रहे सभी युवक पुलिस को सामने देखकर दंग रह गये।


फिलहाल पकड़े गये युवकों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। इससे पता चल पाएगा कि युवकों ने शराब का सेवन किया है या नहीं। फिलहाल होटल के मालिक और कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि होटल में आखिर शराब आई कहा से...फिलहाल इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है।