1st Bihar Published by: Updated Oct 04, 2019, 2:42:28 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी में जलजमाव को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि पटना को डुबोने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। सुरेश शर्मा ने कहा है कि विभाग ऐसे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा।
मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि फिलहाल वह पटना से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जिन अधिकारियों पर इस बात की जिम्मेदारी थी कि पटना के ट्रेन है सही तरीके से साफ कराया जाए और दोषी अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। मंत्री ने कहा है कि सरकार इस बात की विस्तृत जांच कराएगी कि आखिर पटना में ऐसे खराब हालात क्यों बने।
जेडीयू नेताओं के इस आरोप पर कि बीजेपी कोटे के मंत्री सांसद और विधायक पटना में जलजमाव के लिए जिम्मेदार हैं। सुरेश शर्मा ने कहा कि जिन्हें बीजेपी जनप्रतिनिधियों का काम देखना है वह आकर देख सकते हैं। सुरेश शर्मा ने कहा कि वह फिलहाल किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते।