Hindi News / news / पटना में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Dec 20, 2020, 7:21:06 PM

पटना में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PATNA :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.


वारदात राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस घटना में जख्मी व्यक्ति की पहचान गोरख राय के रूप में की गई है. जानकारी मिली है कि आपसी विवाद को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है. पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है.