1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2019, 8:40:00 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने सीपीडब्लूडी के इंजीनियर को गोली मार दी है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात पटना की है. जहां अपराधियों ने सेंट्रल पुब्लिस वर्क्स डिपार्टमेंट के इंजीनियर अमीरुल्ला अंसारी को अपना निशाना बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण इंजीनियर अमीरुल्ला अंसारी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जख्मी इंजीनियर अमीरुल्ला अंसारी इंडियन इंजीनियरिंग के अधिकारी हैं. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.