Hindi News / news / पटना में अपराधियों का बढ़ा तांडव, सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को गोली...

पटना में अपराधियों का बढ़ा तांडव, सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारकर हत्या

1st Bihar Published by: Updated Jan 27, 2022, 9:28:41 AM

पटना में अपराधियों का बढ़ा तांडव, सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारकर हत्या

- फ़ोटो

PATNA : पटना राजधानी में अपराधियों का बढ़ा तांडव जारी है. आए दिन अपराध की घटना देखने को मिल रही है. इसी क्रम में पटना में अपराधियों ने दुकानदार को गोली मारकर की हत्या कर दी है. जिसके बाद इलाके में घटना से हड़कंप मच गया. 


स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकानदार ने जब आरोपी को उधार में सिगरेट नहीं दिया तो अपराधियों पर घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना है. यह घटना विक्रम थाना क्षेत्र का है. 


घटना की सूचना मिलते हैं वहां अफरातफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विक्रम थाने को दी.