Hindi News / news / पटना की भाभी का अजब कारनामा, देवर के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया...

पटना की भाभी का अजब कारनामा, देवर के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता हुआ पानी, वजह जान हर कोई हैरान

1st Bihar Published by: Updated Jun 17, 2022, 7:57:22 PM

पटना की भाभी का अजब कारनामा, देवर के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता हुआ पानी, वजह जान हर कोई हैरान

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में एक भाभी ने अपने देवर के साथ ऐसा कारनामा कर दिया जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। देवर-भाभी के बीच छोटे से विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप धारण कर लिया। इस दौरान गुस्साई भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में देवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फटना फतुहा के मकसूदपुर मुहल्ले की है।


दरअसल, पूरा मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। यहां दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर आए दिन दोनों परिवारों के बीच विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी जमीन के टुकड़े को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान दो भाइयों के झगड़े के बीच भाभी कूद पड़ी। गुस्से से आगबबूला भाभी ने देवर के गुप्तांग पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। गर्म पानी के शरीर पर पड़ते ही देवर जमीर पर गिरकर चिल्लाने लगा।


खौलता हुआ पानी पड़ने के कारण देवर का गुप्तांग बुरी तरह से जल गया। आनन फानन में परिवार के लोग झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर, गंभीर रूप से झुलसे मिथिलेश कुमार की पत्नी शोभा देवी ने इसकी लिखित शिकायत फतुहा थाने में की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।