1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2022, 11:00:01 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की एक बड़ी खबर पटना राजधानी से आ रही है जहां बिहटा थाना क्षेत्र के अमहार में मंगलवार की सुबह हुई अगलगी की घटना में कई एजेंसी के सामान जलने की सूचना आई है. अमहार स्थित माँ विंध्यवासिनी ईटरप्राइजेज में अचानक आग लगने से एजेंसी के करीब दो करोड़ रुपये से ऊपर की संपत्ति जलकर खाक हुआ. इस आगजनी में पिकअप गाड़ी सहित शारदा इंटरप्राइजेज, शंकर डिस्ट्रीब्यूटर, मारुति इंटरप्राइजेज और श्री इंटरप्राइजेज एजेंसी का समान जला.