1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2020, 3:20:23 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में सियासी बैठकों का दौर जारी है. एक तरफ जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है तो दूसरी तरफ बीजेपी जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक हुई.

बिहार प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक हुई. इस बैठक के दौरान बिहार में बीजेपी के अगले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई है. इसके अलावे उनको कई निर्देश भी दिया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के नेता लगातार जिलाध्यक्षों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कई जिलों में जाकर चुनाव में हार का फीडबैक लिए थे. उसके बाद फिर से बैठक पटना में बुलाई गई.

प्रदेश महामंत्रियों के साथ भी हुई बैठक
जिलाध्यक्षों के अलावे बीजेपी के महामंत्रियों के साथ भी बैठक हुई. आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई. उसके अलावे संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई. इस बैठक में संजय जायसवाल, बिहार सह प्रभारी हरीश द्विवेदी,संगठन मंत्री शिवनारायण महतो और रत्नाकर समेत कई बीजेपी के नेता शामिल हुए.