Hindi News / news / पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 1...

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 1 की मौत

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 03, 2022, 10:20:33 AM

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 1 की मौत

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी के NH -30 पर रफ्तार का कहर जारी है. ताजा मामला है पटना सिटी का है जहां तेज रफ्तार से आ रही 22 चक्का ( टेलर) ट्रक अनियंत्रित हो कर फोर लेन के किनारे बैठकर चाय पी रहे 6 लोग को कुचला दिया. इस घटना में घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई जबकि 5 घयल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. 


घटना पटना सिटी के दीदार गंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर स्थित बाटर पार्क के पास का है. इस घटना के बाद इलाके में दहसत का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जाँच में जुट गई है.


वहीं इस घटना में एक की मौत के बाद परिवार वालों में मातम छा गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.