Hindi News / news / पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी, अपराधियों ने एक महिला समेत दो लोगों को मारी...

पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी, अपराधियों ने एक महिला समेत दो लोगों को मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Feb 01, 2021, 2:04:01 PM

पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी, अपराधियों ने एक महिला समेत दो लोगों को मारी गोली

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम एक महिला समेत दो लोगों को गोली मार दी है. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के पर्सा गांव की बताई जा रही है. वहीं गोली की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई. 


पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद पिओलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. घायल महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है वहीं युवक का नाम अश्मित बताया जा रहा है. फिलहाल अपराधियों ने दोनों को गोली क्यों मारी, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है. 


पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.