Hindi News / news / पटना में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ तीन गोली

पटना में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ तीन गोली

1st Bihar Published by: Updated Sep 19, 2019, 9:41:12 PM

पटना में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ तीन गोली

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

वारदात पटना सिटी इलाके के सिटी चौक थाना की है. जहां अपराधियों ने शिकारपुर एरिया में एक शख्स का मर्डर कर दिया. सिटी चौक थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने युवक को तीन गोली मारी है. मृतक युवक की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है.

घटना की बाबत आगे जानकारी देते हुए सिटी चौक थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उसकी पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश में लगी हुई है. उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची. जिसके बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की तफ्तीश की जा रही है.