1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Dec 17, 2019, 6:27:49 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. बाइक सवार क्रिमिनलों ने गोली मारकर युवक का मर्डर किया है. ताबड़तोड़ चार गोली अपराधियों ने मारी है. हालांकि पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां बेला गांव के पाटलिपुत्रा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने चार गोली मारी है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के घटनास्थल पर पड़े कई खोखे बरामद किये गए हैं. मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. युवक बाइक से कहीं जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. बता दें कि पटना पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. बीते दिन पाटलिपुत्रा पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था.