Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया बाप के साथ पार्टी करने आए शख्स ने बेटी की इज्जत लूट ली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर कर दी चढ़ाई बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित वजीरगंज में बसपा के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, जनसैलाब को देख गदगद हो गये चिंटू भैया, बोले..बदलाव निश्चित Bihar Election 2025: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां; विपक्ष पर साजिश का आरोप Bihar Election 2025: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां; विपक्ष पर साजिश का आरोप
1st Bihar Published by: Updated Sun, 28 Feb 2021 08:47:09 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : फरवरी महीने में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में देश के मैदानी हिस्सों में अधिकतम तापमान में हुआ इजाफा ग्लोबल वार्मिंग का असर माना जा रहा है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। मौजूदा सीजन में यह अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 और शुक्रवार को 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
पिछले 10 साल में पटना के अंदर फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 33 डिग्री या उससे अधिक रहा है। 2016 में 29 फरवरी को पटना का पारा 33.3 डिग्री और 2017 में 21 फरवरी को 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पटना में 2006 के अंदर 27 फरवरी को 35.1 डिग्री अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड रहा है। शनिवार को गया सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं भागलपुर में 33.2 पूर्णिया में 30 और बाल्मीकि नगर में 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सामान्यत पटना में 27 फरवरी को तापमान 28 डिग्री के आसपास रहता है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक बार फिर राजधानी पटना समेत सूबे में मौसम बदलेगा पश्चिमी विक्षोभ में हिमालय के इलाके में दस्तक दे दी है। हिमालय से सटे इलाकों में बारिश हो रही है और यह अगले तीन-चार दिनों में बिहार के अंदर भी असर दिखाएगा। बढ़ता हुआ पारा एक बार फिर नीचे जाने की उम्मीद है।