1st Bihar Published by: Updated Jan 02, 2020, 5:51:40 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां लड़की की छेड़खानी करने से रोकने पर बदमाशों ने पुलिसवाले का सिर फोड़ दिया. लफंगों ने दो-दो पुलिसवाले की जमकर पिटाई की है. जख्मी पुलिसवाले को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है. स्थानीय थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
डीजे पर गाना बजाकर कर रहे थे बदमाशी
वारदात राजधानी के पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां लड़की की छेड़खानी करने से रोकने पर बदमाशों ने पुलिसवाले का सिर फोड़ दिया है. लफंगों ने दो-दो पुलिसवाले की जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश लड़के नए साल के दूसरे दिन कृष्णा घाट से पार्टी मना कर लौट रहे थे. लौटने के दौरान कृष्णा घाट के पास डीजे बजाकर डांस करने लगे. इस दौरान लफंगे लड़कियों पर कमेंट्स करने लगे. ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसवाले संतोष कुमार और राजेश पासवान ने उन्हें रोका. जिसके बाद वो भड़क गए और पुलिसवालों पर अटैक कर दिया.
पुलिस ने छेड़खानी की घटना से किया इनकार
दोनों ही पुलिसवालों को लफंगों ने लात-घूंसे और डंडे से जमकर पिटाई कर दी. जिसमें एक पुलिसवाले का सिर फूट गया. वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही फौरन पीरबहोर थाना की टीम मौके पर पहुंची. उसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पीएमसीच अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पीरबहोर थाना की पुलिस ने छेड़खानी की बात से इनकार किया है.