Hindi News / news / बड़ी खबर : पटना में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली...

बड़ी खबर : पटना में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Nov 20, 2019, 5:32:39 PM

बड़ी खबर : पटना में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों के अंदर पुलिस का खौफ मिट गया है. अपराधी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी  खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना सिटी इलाके की है. जहां खाजेकलां थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर मौके पर ही गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि जख्मी युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्या के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में  जुटी हुई है. खाजेकलां के थानेदार ने बताया की युवक की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.