Hindi News / news / पटना में मर्डर, अर्धनग्न हालत में मिली युवक की डेडबॉडी

पटना में मर्डर, अर्धनग्न हालत में मिली युवक की डेडबॉडी

1st Bihar Published by: Updated Jan 12, 2020, 2:01:54 PM

पटना में मर्डर, अर्धनग्न हालत में मिली युवक की डेडबॉडी

- फ़ोटो

PATNA:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर पटना से है जहां एक युवक के हत्या की वारदात सामने आयी है। हत्या कर युवक के शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।


पटना के रानीतलाब थानाक्षेत्र के काब गांव के बाहर से युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की गला घोंट कर शव को फेंक दिया गया है। युवक की पहचान गांव के ही सुधीर के रुप में की गयी है।


हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।